गढ़वा, जनवरी 9 -- गढ़वा, संवाददाता। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय क्षेत्रों के अध्यक्ष पद के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अब नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष पद को अनारक्षित कोटि में कर दिया गया है। अबतक उक्त पद महिला के लिए आरक्षित था। उसी तरह जिलांतर्गत श्रीबंशीधर नगर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को अनारक्षित कोटि में महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं मझिआंव नगर पंचायत को भी अनारक्षित कोटि में किया गया है। अधिसूचना जारी होते ही गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म रहा। जिलांतर्गत तीन शहरी निकाय चुनाव के लिए बिसात भी अधिसूचना के साथ ही बिछने लगी। अबतक गढ़वा नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर महिला काबिज रही है। अब अनारक्षित कोटि में शामिल किए जाने के बाद महिला या पुरूष दोनों ही किस्मत आजमा सकते हैं। गढ़वा नगर परिषद अबतक महिला प्रत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.