गढ़वा, फरवरी 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि।नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का रविवार को गढ़वा आगमन हुआ। राष्ट्रीय महामंत्री के गढ़वा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल ही गढ़वा की तस्वीर बदल सकती हैं। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो महिला को सम्मान दे रही है। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में वर्षों से लूट का तांडव चल रहा है। गढ़वा में अवैध उगाही करने वाले को जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार पैसा देने की घोषणा कर चुकी है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी गढ़वा में ऐतिहासिक विकास करेगी। उन्ह...