गढ़वा, नवम्बर 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बुधवार को जिला स्तरीय टीम लोहरदगा के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता चार ग्रुपों में खेला जा रही है। गढ़वा टीम को ग्रुप बी में रखा गया है। ग्रुप बी का सभी मैच लोहरदगा जिला मुख्यालय के नदिया स्कूल मैदान में खेला जाएगा। यह जानकारी जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि ग्रुप बी में 5 टीमें हैं। उनमें गढ़वा के अलावा पलामू, लातेहार, गुमला और लोहरदगा को शामिल किया गया है। गढ़वा का पहला मैच लातेहार के साथ खेला जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए टीम सासाराम-रांची इंटरसिटी ट्रेन से कप्तान आकाश दीप ऋषि के नेतृत्व में रवाना हुई। टीम में निरोज लकड़ा, सीबी सिंह, मनजीत तिर्की, उमंग तिर्की...