गढ़वा, मार्च 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मेराल थाना अंतर्गत औरैया गांव निवासी सच्चिदानंद चौधरी के करीब 30 वर्षीय पुत्र रवि कुमार चौधरी की रूस में मौत हो गई है। युवक गत 19 फरवरी को लेबर सप्लायर कंपनी डायनेमिक हाउस के माध्यम से ईस्टा कंपनी में मजदूरी करने रूस गया हुआ था। वहां तबीयत खराब होने के कारण उसकी मौत हो गई। शनिवार को उसकी सूचना रवि के परिजनों को मिली। परिजनों ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से शव को वापस लाने की गुहार लगाई। पूर्व मंत्री के प्रयास से मृतक का शव घर वापस लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री के इस प्रयास के लिए परिजनों व ग्रामीणों ने उनके प्रति आभार जताया है। परिजनों से घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीएमओ, विदेश मंत्रालय सहित विभिन्न माध्यमों से प्रयास कर शव को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.