रुद्रप्रयाग, सितम्बर 19 -- जनपद के एक दिवसीय दौरे पर आए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने रुद्रप्रयाग स्थित दरकते जवाड़ी बाईपास के ट्रीटमेंट और मयाली गुप्तकाशी को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का भरोसा दिया है। भाजपा पदाधिकारियों की ओर से सांसद के सम्मुख कई समस्याएं एवं इनके समाधान की मांग की गई, जिस पर सांसद ने सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने बताया कि गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के सम्मुख भाजपा पदाधिकारियों द्वारा मुख्यालय स्थित जवाड़ी बाईपास की समस्या रखी गई। बताया कि बाईपास पूरी तरह क्षतिग्रस्त है और गहरे भू-धंसाव की चपेट में आ रहा है। इसका नदी से ट्रीटमेंट किया जाना चाहिए। साथ ही विभिन्न आपदाओं के साथ ही विकट समय में साथ देने वाले मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाए। इसके अलावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.