कोटद्वार, दिसम्बर 14 -- गढ़वाल हितैषिणी सभा द्वारा गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को पत्र भेजकर संसद में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार, भालू आदि वन्यजीवों के हमलों का मुद्दा उठाने पर आभार जताया गया। सांसद बलूनी को पत्र भेजते हुए सभा के महासचिव पवन कुमार मैठानी ने कहा कि राज्य के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले मूलनिवासी वन्य जीवों के लगातार हो रहे हमलों से दहशत में है। आए दिन वन्यजीवों के हमलों में लोग जान गंवा रहे हैं या घायल हो रहे हैं। ग्रामीण स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर शासन- प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं मगर धरातल पर सरकार व वनाधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पौड़ी जनपद में बाघ, गुलदार व भालू के हमलों से ग्रामीण परेशान हैं। जयहरीखाल, खिर्सू, पाबौ, पोखड़ा, रिखणीखाल, यमकेश्वर व कोट ब्लॉक में वन्य जीवों के असंख्य हमले हो चु...