श्रीनगर, फरवरी 4 -- गढ़वाल विवि ने वानिकी व कृषि पाठ्यक्रम के विषम सेमेस्टरों में बैक व स्पेशल बैक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। 11 फरवरी से 17 फरवरी तक दोनों विषयों की परीक्षाएं अलग-अलग समय पर आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक द्वारा आदेश जारी किया गया है। बीएससी फॉरेस्ट्री तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित होंगी, जबकि बीएससी एग्रीकल्चर विषय में बैक व स्पेशल बैक परीक्षा देने वाले छात्रों की परीक्षाएं 12 फरवरी से 15 फरवरी तक एक से लेकर सातवें विषम सेमेस्टरों तक अलग-अलग पालियों में निर्धारित की गई है। वहीं एमएससी फारेस्ट्री प्रथम सेमेस्टर की स्पेशल बैक व बैक परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.