श्रीनगर, मार्च 20 -- हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के खगोल भौतिकी तारामंडल एवं भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा यूकॉस्ट देहरादून के सहयोग से दो दिवसीय खगोलीय टेलीस्कोप निर्माण कार्यशाला का गुरुवार को समापन हुआ। कार्यशाला में 65 छात्रों और संकाय सदस्यों ने भाग लेते हुए टेलीस्कोप निर्माण एवं खगोलीय अवलोकन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. एम.एम.एस. रौथान और सलाहकार, रूसा, उत्तराखंड सरकार डॉ. के.डी. पुरोहित ने किया। कार्यशाला की शुरुआत खगोल भौतिकी के परिचयात्मक व्याख्यान से हुई, जिसमें टेलीस्कोप की संरचना, घटकों और उनके अनुप्रयोगों पर चर्चा की गई। इसके बाद डॉ. आशीष रतूड़ी ने खगोलीय टेलीस्कोप पर एक विस्तृत व्याख्यान दिया। कार्यशाला का प्रमुख आकर्षण हाथों-हाथ टेलीस्कोप निर्माण, कोलिमेशन और एलाइनमेंट सत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.