श्रीनगर, मार्च 11 -- गढ़वाल विश्वविद्यालय के उद्यानिकी विभाग और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से चौरास परिसर में एक दिवसीय पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और सहकारिता के माध्यम से सतत विकास को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह रौथाण और अन्य अतिथियों द्वारा उद्यानिकी अनुसंधान केंद्र चौरास परिसर में फलदार और शोभाकार पौधों का रोपण कर किया गया। कुलपति ने कहा कि हरित भविष्य के लिए पौधरोपण अनिवार्य है और सहकारिता के माध्यम से इसे और प्रभावी बनाया जा सकता है। इस अवसर पर एनसीडीसी देहरादून के क्षेत्रीय निदेशक अमित कुमार निगम ने विवि अधिकारियों को एनसीडीसी की योजनाओं से अवगत कराया। मौके पर विवि के कुलसचिव प्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.