उत्तरकाशी, मार्च 29 -- उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद के अधिवेशन में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जिला अस्पताल उत्तरकाशी में तैनात राज्य आंदोलनकारी केशर सिंह सजवाण को गढ़वाल मंडल का अध्यक्ष चुना गया। केशर सिंह सजवाण को गढ़वाल मंडल का अध्यक्ष चुने जाने पर कर्मचारियों और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष केशर सिंह सजवाण ने बताया कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद देहरदून ने उन्हें गढ़वाल मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। इस मौके पर मुकेश रावत, महेंद्र सिंह सजवाण, महेंद्र पडियार, गिरवीर सजवाण, सुरेंद्र पडियार, जय सिंह, शिव प्रसाद जुयाल आदि ने खुशी जाहिर की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...