अल्मोड़ा, जुलाई 4 -- भूस्खलन के कारण शुक्रवार को गढ़वाल को जोड़ने वाली चौखुटिया-गोदी-खीड़ा-माइथान सड़क का करीब 20 मीटर हिस्सा बह गया। सड़क पर आवाजाही ठप होने से लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। शुक्रवार सुबह ग्राम पंचायत खीड़ा में टंडोरौ के पास भूस्खलन हो गया। भूस्खलन से चौखुटिया-गोदी-खीड़ा-माइथान सड़क का करीब 20 मीटर का हिस्सा बह गया। इससे सड़क पर आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। चौखुटिया-गोदी-खीड़ा-माइथान सड़क गढ़वाल को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों में से एक है। इस कारण सड़क पर आवाजाही बंद होने से माइथान व अन्य क्षेत्रों को जाने वाले लोगों को तो दिक्कतें हुई ही साथ ही गढ़वाल जाने वाले लोग भी इससे परेशान रहे। उन्हें वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। वैकल्पिक मार्गों से जाने से वह अतिरिक्त फेरा लगाने को मजबूर हुए। पूर्व प्रधान नारायण सिंह बिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.