विकासनगर, फरवरी 21 -- सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि जल्द ही गढ़वाल और कुमाऊं में एक-एक सिल्क पार्क विकसित किए जाएंगे। यह बात उन्होंने शनिवार को सहसपुर में क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केन्द्र में रेशम कृषि मेले का शुभारंभ करते हुए कही। गणेश जोशी ने रेशम के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया। उन्होंने क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र सहसपुर द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन तथा रेशम संग्रहालय और कृषि आधारित शहतूत पौधरोपण का एकीकृत मॉडल का भी उद्घाटन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...