देहरादून, फरवरी 22 -- फोटो देहरादून। गढ़वाली कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को कृष्णा मेडिकल सेंटर हॉस्पिटल और उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। वार्ड-65 की पार्षद विजय लक्ष्मी नेगी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में ईसीजी, थायराइड, ब्लड प्रेशर, बोन मैरो डेंसिटी, लिक्विड प्रोफाइल और ब्लड शुगर की निशुल्क जांचें की गईं। डॉ. द्रोण गरिया और डॉ. शेरॉन शेफर्ड की टीम ने मरीजों को परामर्श दिया। अस्पताल के नोडल अधिकारी हरजीत ने बताया कि भविष्य में भी जनहित में ऐसे कैंप लगाए जाएंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी तिलक राज शर्मा, रविंद्र दत्त सेमवाल और हरनिंदर सिंह काला मुख्य रूप से मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.