पूर्णिया, फरवरी 14 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता।कृषि उत्पादन बाजार समिति कसबा के प्रांगण में भव्य विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सनातन हिन्दू परिजन शामिल हुए। आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में अरुण उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर संत मुरारी बाबा, प्रमोद पाण्डेय, संत अनूप मंडल एवं ध्यानजय मंडल ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत आयोजन समिति के उपाध्यक्ष बमबम साह ने मंच के अध्यक्ष संजय कुमार मिर्धा के नाम की घोषणा के साथ की। मंच संचालन का दायित्व मिहिर सिंह ने निभाया। इसके बाद कसबा सांस्कृतिक मंच की ओर से गणेश वंदना और विभिन्न धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति दी गई जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। अपने संबोधन में वक्ताओं ने हिन्दू धर्म, संस्कृति और परंपराओं पर विच...