बेगुसराय, फरवरी 15 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की दुनही पंचायत में सड़क दुर्घटना शनिवार की देर शाम एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रक्शी निवासी चंडीलाल यादव उर्फ डुमरी वाला के 36 वर्षीय पुत्र अरविंद यादव के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक ट्रैक्टर पर लकड़ी लादकर बेजहा से रक्शी की तरफ आ रहा था। वहीं, आने के क्रम में रक्शी पोखर से बेजहा खाद्यान्न गोदाम जाने वाली सड़क पर उसका ट्रैक्टर पलट गया और चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। उसके बाद उसको इलाज के लिए गढ़पुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पीएचसी के डॉ. विनोद कुमार ठाकुर ने बताया कि यहां उक्त युवक मृत अवस्था में लाया गया था। जब मैंने उसका ईसीजी किया तो कुछ नहीं पाया तो उसके बाद थानाध्यक्ष को घटना की सूचना दी। वहीं, इस घटना के संबंध थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने...