बेगुसराय, दिसम्बर 21 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। अब प्रखंड में डिग्री कालेज खुलने की संभावना बढ़ गई है। शिक्षा विभाग के सचिव के द्वारा जिलाधिकारी को पत्रांक 2733 दिनांक 15 जुलाई 2025 के माध्यम से प्रखंड में डिग्री कालेज के स्थापना के लिए पांच एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा गया था। इसके आलोक में डीएम ने अंचल अधिकारी को भूमि चिह्नित करते हुए प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है। पत्र में लिखा गया है कि वैसे प्रखंड जहां पूर्व से अंगीभूत महाविद्यालय स्थापित नहीं है। उन प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव विभाग में समर्पित किया जाना है। इसके लिए निर्देश दिया गया है कि प्रखंड के अंतर्गत डिग्री महाविद्यालय के स्थापना के लिए पांच एकड़ भूमि चिह्नित कर अभिलेखीय प्रस्ताव संधारित करते हुए अपने अनुमंडल अधिकारी ...