श्रावस्ती, फरवरी 3 -- जमुनहा,संवाददाता।जमुनहा चौराहे से कुछ ही दूरी पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनहा को जाने वाली सड़क बदहाली का शिकार हो चुकी है। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो जाता है। स्थिति यह है कि सड़क के दोनों ओर बने मकानों का पानी सीधे सड़क पर बहता रहता है। दोनों तरफ नाली का निर्माण न होने से गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे गड्ढे और भी खतरनाक हो गए हैं। इसी रास्ते से एंबुलेंस, निजी वाहन और पैदल मरीज व उनके तीमारदार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरीजों को एंबुलेंस या निजी साधन से ले जाना जोखिम भरा हो गया है। बरसात के दिनों में हालात और भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.