सोनभद्र, जनवरी 12 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रेणुकूट-बीजपुर मार्ग जर्जर होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों में फंसकर वाहन खराब हो रहे हैं। वाहनों केखराब होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। बावजूद इसके संबंधित महकमा इस मार्ग के मरम्मत की सुधि नहीं ले रहा है। रेणुकूट-बीजपुर मार्ग की बदहाली एक बार फिर राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। जर्जर हो चुकी सड़क और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण रविवार की रात जरहा के पास पोथीपाथर में घंटों आवागमन बाधित रहा। जब राख से लदा एक हाइवा जरहा के पास पोथीपाथर से गुजर रहा था। सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों की वजह से हाइवा का पहिया एक गहरे गड्ढे में फंस गया। झटका इतना तेज था कि गाड़ी की कमानी टूट गई और हाइवा सड़क के बीचों-बीच खड़ा हो गया। हाइवा के मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.