नोएडा, फरवरी 8 -- नोएडा। गहरे गड्ढे या खतरनाक स्थानों के पास सुरक्षा के इंतजाम करने के कामों में तेजी आ गई है। प्राधिकरण की तरफ से नोटिस जारी होने के बाद बिल्डर जरुरी इंतजाम करा रहे हैं। प्राधिकरण भी अपने स्तर से संबंधित स्थानों पर काम करा रहा है। सेक्टर-150 हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद नोएडा प्राधिकरण ने पूरे शहर में 65 खतरनाक स्थान चिन्हित किए थे। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 12 से ज्यादा बिल्डरों को जरुरी काम कराने के लिए प्राधिकरण ने नोटिस जारी कर दिए हैं। इस महीने तक 20 फरवरी तक इन सभी 65 जगहों पर कार्य शुरू करवाने का लक्ष्य रखा गया है। अगर बिल्डर काम नहीं करवाते हैं तो प्राधिकरण खुद के बजट से करवाएगा और फिर वसूली बिल्डरों से की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-79 में एलीट गोल्फ ग्रीन सोसाइटी के पास सड...