बरेली, फरवरी 16 -- मीरगंज। खेल रही तीन वर्ष की मासूम गंदे पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। इसमें डूबने उसे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मीरगंज थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी छोटेलाल अपनी पत्नी के साथ रविवार को कस्बे की साप्ताहिक बाजार में मीरगंज गए थे और घर में उनके बच्चे थे। दोपहर में उनकी तीन वर्षीय बेटी साक्षी घर के बाहर खेल रही थी। खेलते हुए साक्षी घर से थोड़ी दूर गड्ढे के पास पहुंच गई। इस बीच पैर फिसलने से वह गड्ढे में गिर गई। पिता और मां बाजार से घर लौटे तो उन्हें साक्षी घर पर नहीं मिली। तलाशने में वह गड्ढे में पड़ी मिली। परिजनों ने उसको गड्ढे से बाहर निकाला तब उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। प...