प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 21 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी-चांदा मार्ग पर उपाध्यायपुर चौराहे के निकट सड़क पर बने गड्ढे में अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। अचानक हुई दुर्घटना में दवा के लिए तहसील मुख्यालय आ रहे बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्र के रजवाड़े रामपुर निवासी 50 वर्षीय आनंद कुमार सिंह, पत्नी किरण सिंह के साथ बाइक से निकले। रास्ते में ही दुर्घटना के शिकार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जो आए दिन दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...