कौशाम्बी, मई 2 -- कोखराज थाना क्षेत्र के गिरधरपुर मोड़ के समीप शुक्रवार शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पानी भरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। सैनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गोरियों गांव का रामलखन किसानी के साथ मजदूरी भी करता है। इन दिनों उसकी पत्नी सुनीता देवी (40) की तबीयत खराब चल रही है। शुक्रवार को वह पत्नी को लेकर बाइक से डॉक्टर को दिखाने मंझनपुर गया था। शाम को लौटते वक्त गिरधरपुर मोड़ के समीप अचानक उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग और राहगीर दौड़कर पहुंचे। लोगों ने आननफानन दंपती को बाइक समेत किसी तरह गड्ढे से बाहर निकाला। तब तक महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.