बागपत, जनवरी 4 -- कस्बे में पाठशाला बस स्टैंड के पास बने जलभराव से सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई। रविवार को तो वहां गड्डों में फंसकर एक ई-रिक्शा भी पलट गई। जिससे उसका चालक घायल हो गया। गड्ढों की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे में पिछले दिनों ही पाठशाला मार्ग पर काली सड़क बनवाई गई थी। गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर पाठशाला स्टैंड के पास हर समय जलभराव बना रहता है। अब तो वहां जलभराव से सड़क में गहरे गड्ढे भी बन चले हैं। गड्ढे में वाहनों के फंसने से काफी काफी देर तक जाम भी लगा रहता है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रविवार को तो वहां गड्डों में फंसकर एक ई-रिक्शा भी पलट गई। जिससे उसका चालक महेश घायल हो गया। गनीमत रही ई-रिक्शा में यात्री नहीं थे। वरना बड़ा हादसा हो जाता। ---...