प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 23 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी-चांदा मार्ग के नारंगपुर बाजार में सड़क के गड्ढे में गिरकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि सुल्तानपुर के कादीपुर थाना क्षेत्र के निवासी शरद सिंह अपने मित्र प्रतापगढ़ निवासी अश्वनी सिंह के साथ तहसील मुख्यालय सोमवार सुबह आ रहे थे। जब वह नारंगपुर बाजार में पहुंचे तो सड़क पर हुए गड्ढे में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह बाइक सहित गड्ढे में गिर गए। उन्हें गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी पट्टी लाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...