हापुड़, सितम्बर 22 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी में सोमवार को डेढ़ साल की मासूम बच्ची गली में खोदे गए तीन फीट गहरे गड्ढे में गिरकर डूब गई। बच्ची का शव गंदे पानी में उतराता देख परिजन और लोगों में चीख पुकार मच गई। बताया गया कि मोहल्ले में जलनिकासी न होने के कारण यह गड्ढा जल निकासी के लिए खोदा गया था ताकि गली में पानी न भरे। वहीं नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए। घटना को लेकर लोगों ने हंगामा भी किया। बाद में बिनी किसी पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी चांद मेहनत मजदूरी करता है। चांद की पत्नी रहनुमा ने रविवार को एक पुत्री को जन्म दिया था। वहीं सोमवार को चांद की डेढ़ साल की पुत्री मरियम खेलते-खेलते घर के बाहर पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। परिजन और मोहल्ले के लोग उसकी तलाश में जुट गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.