नोएडा, मार्च 3 -- दादरी, संवाददाता। कठहेरा रोड स्थित बालाजी कॉलोनी में रविवार शाम छह वर्षीय बच्चा निर्माणाधीन मकान के गड्ढे में गिर गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब बच्चा खेल रहा था। परिजन बच्चे के गायब होने पर उसे तलाश कर रहे थे। करीब 20 घंटे बाद बच्चे की चप्पल पानी में तैरती दिखाई दी, जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक जिला बुलंदशहर के गांव नयावास के रहने वाले राहुल कस्बा दादरी कठहेरा रोड स्थित बालाजी कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार शाम को उनका छह वर्षीय बेटा विधान घर के बाहर खेलते हुए अचानक गायब हो गया। बच्चे के दिखाई न देने पर परिजनों ने उसे तलाश करना शुरू कर दिया। काफी तलाश के बाद भी कुछ पता न चलने पर अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए परिजनों ने कोतवाली में शिकायत दी। पुलिस ने बच्चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.