आजमगढ़, फरवरी 21 -- आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। रौनापार थाना क्षेत्र के बाढ़ू का पूरा अराजी देवारा करखिया गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेश राम ई-रिक्शा चलाते थे। शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपना ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहे थे। चांदपट्टी बाजार के समीप अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में सुरेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग आननफानन में उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत सुरेश राम की पांच पुत्रियां और एक पुत्र है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.