शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। कलान-बदायूं मार्ग पर मिर्जापुर थाने से थोड़ी दूरी पर स्थित पुलिया के पास शुक्रवार रात हादसा हो गया। गडढे की वजह से ट्राली से गिरा ग्रामीण पहिए के नीेचे आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि मिर्जापुर के भरतापुर चिकटिया गांव निवासी सोनपाल की उम्र तकरीबन 40 साल थी। वह खेतीबाड़ी करता था। शुक्रवार को सोनपाल चालक के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से आलू लेकर जलालाबाद मंडी गया। वहां आलू बेचने के बाद घर के लिए चल दिया। परिजनों ने बताया कि देर रात जैसे ही वह थाने से थोड़ी दूरी पर स्थित पुलिया के पास पहुंचा। तभी गडढे की वजह से सोनपाल ट्रैक्टर से नीचे गिरा। उसके पहिए से दबने की वजह से सोनपाल की मौत हो गई। सोनपाल की मौत से परिवार में कोहराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.