देवरिया, सितम्बर 8 -- बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गड्ढा विधि से गन्ना की खेती किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। इस विधि को प्रगितशील किसान उमाशंकर राय ने अपनाया है। इससे परंपरागत खेती की तुलना में उत्पादन काफी बढ़ा है। साथ ही गेहूं, सरसों, मक्का की भी उपज हो रही है। यह तकनीक चर्चा में है। भटनी विकासखंड के खोरोबारी रामपुर गांव के प्रगतिशील किसान उमाशंकर राय ने बजाज हिन्दुस्तान शुगर इंडस्ट्रीज, प्रतापपुर के गन्ना विभाग की पहल और मार्गदर्शन से गन्ने की गड्ढा विधि से खेती की। इस विधि में करीब 9 फीट का फासला रखा जाता है, जिससे खेत में मजदूरों की कमी का संकट नहीं आता और ट्रैक्टर से निराई-गुड़ाई तथा अन्य कार्य में आसानी होती है। साथ ही गेहूं और सरसों की फसल ली। जब ये फसलें कट गईं तो उसी खेत में मक्का की बुआई की। इससे एक साल में तीन सहफसलें औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.