धनबाद, फरवरी 9 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि वार्ड संख्या आठ अंतर्गत गड़ेरिया स्थित मिसिंग बूथ संख्या 350 और 351 को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध के बाद रविवार को जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बाघमारा बीडीओ लक्ष्मण यादव, सीओ गिरजानंद किस्कू, पुटकी सीओ विकास आनंद एवं लोयाबाद थाना के एसआई रोहित कुमार ने दोनों बूथों की जांच की और मतदाताओं से बातचीत की। इसके बाद बासदेवपुर स्थित वार्ड आठ के बूथ संख्या 349 का भी निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि तीनों बूथ मतदान के लिए उपयुक्त पाए गए हैं और इस पर अंतिम निर्णय जिला प्रशासन के स्तर पर लिया जाएगा। अधिकारी करीब एक घंटे तक क्षेत्र में मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। गौरतलब है कि बूथ संख्या 350 और 351 में लगभग 2450 मतदाता हैं। बूथ मिसिंग होने पर मतद...