हरदोई, दिसम्बर 3 -- हरपालपुर। एक सिरफिरे युवक ने चचेरे भाई को गड़ासे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी युवक को हमले में प्रयुक्त हुए हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अरवल थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी अनंतराम मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे खेत पर काम करने के लिए जा रहा था। तभी उसके चचेरे भाई रामजी ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर ताबड़तोड़ गड़ासे से कई प्रहार कर दिए थे। इससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया था। घायल अनंतराम की मां उषा देवी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की थी। घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। बुधवार को पुलिस ने घटना में नामजद आरोपी रामजी को घटना में प्रयुक्त हुए हथियार गड़ासा सहित गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया है। वहां से उसे जेल भेज दिया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.