मुंगेर, फरवरी 6 -- सलखुआ, एक संवाददाता।थाना क्षेत्र के चकला टोला में गुरुवार सुबह घरेलू विवाद ने हिंसक और भयावह रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद पति ने अपनी ही पत्नी पर बेरहमी से हमला कर दिया। पहले महिला की जमकर पिटाई की गई, इसके बाद ग्रासी (दबिया) से जानलेवा वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हमले में महिला के एक हाथ और दोनों पैरों के घुटनों में गहरे जख्म आए हैं। वार इतना गंभीर था कि महिला अत्यधिक खून से लथपथ हो गई और उसकी हालत नाजुक हो गई। स्थानीय ग्रामीणों और पीड़िता की मौसी ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए खून से सनी महिला को आनन - फानन में सलखुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। घायल महिला की पहचान स्वाति कुमारी के र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.