आरा, फरवरी 4 -- गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के गड़हनी -आगिआंव पथ पर बुधवार को सघन वाहन चेकिंग लगाकर दर्जनों दोपहिया और चारपहिया गाड़ियों से करीब 25 हजार रुपए का चालान काटा गया। चेकिंग के दौरान दोपहिया चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट व गाड़ी के कागजातों की जांच की जा रही थी। जिनके पास हेलमेट नहीं था, गाड़ी का कागज नहीं था, उनपर ऑन स्पॉट चालान काटा गया है। चेकिंग देख बिना कागजात लेकर चलने वाले दोपहिया चालकों में हड़कंप मच गया था। वहीं कई बुजुर्गों व महिलाओं को हेलमेट पहनने व कागज लेकर चलने को ले जागरूक किया गया। चेकिंग को देख दिन भर अवैध गाड़ी व बिना कागज लेकर चलने वालों को इधर से उधर रास्ता बदल कर भागते देखा गया। पुलिस निरीक्षक सह गड़हनी थानाध्यक्ष कमल जीत ने बताया कि आए दिन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। बिना लाइसेंस व बिना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.