आगरा, जनवरी 6 -- सहावर की ग्राम पंचायत अलादीनपुर के ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार डीम ने सीज कर दिए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने जांच में ग्राम प्रधान पप्पू सिंह को प्रथम द्रष्टया वित्तीय अनियमितता का दोषी पाया है। डीएम ने इस मामले की अंतिम जांच उप कृषि निदेशक को सौंपी है। डीएम ने इस जांच में आरोप मुक्त होने तक ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं। ग्राम प्रधान की शक्तियों का संचालन अब तीन सदस्यीय समिति करेगी। डीएम प्रणय सिंह को शिकायत मिली थी कि विकास कार्यों के नाम पर ग्राम प्रधान ने धनराशि अपने दो पुत्रों व पिता के नाम पर निकाल जी। डीएम ने शिकायत मिलने पर इस मामले की जांच जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपी। जिला पूर्ति अधिकारी शिकायत के संबंध में उपलब्ध कराए गए ग्राम प्रधान के उत्तर से संतुष्ट नहीं हुए। ग्राम पंचायत के अ...