मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जारंग प्लस-2 हाईस्कूल के प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। जांच के दौरान स्कूल में मिली गड़बड़ी पर प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण नहीं देने पर यह कार्रवाई की गई है। राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, जारंग, गायघाट का निरीक्षण 5 मई को किया गया था। निरीक्षण के क्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को वर्ग संचालन करते नहीं पाया गया। विद्यालय में नामांकित कुल 680 विद्यार्थी थे, लेकिन मात्र 158 विद्यार्थी ही उपस्थित थे। विद्यालय के सभी कक्षों का पठन-पाठन नियमित रूप से नहीं होता था। कक्षा एवं स्कूल परिसर में काफी गंदगी थी। विद्यालय के बरामदे पर लगभग 50 डेस्क एवं साईकिल स्टैंड में 100 बेंच-डेस्क पड़े थे, जिसका उपयोग नहीं किया जा रहा था। सरकारी राशि के दुरुपयोग और बच्चों को छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.