बरेली, फरवरी 7 -- बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बाल वाटिकाओं में 171 ईसीसीई (अर्ली चाइल्ड केयर एजुकेटर) एजुकेटरों की भर्ती जून में हुई थी। चयनित अभ्यर्थियों ने भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त से शिकायत की थी। आरोप है कि अधिक अंक होते हुए भी उनका चयन नहीं हुआ, जबकि कम अंक वालों को नौकरी दी गई। कमिश्नर ने इसकी जांच का आदेश दिया था। शनिवार को विकास भवन में इनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों का भौतिक सत्यापन शुरू हो गया। पहले दिन 90 एजुकेटर बुलाये गए। इनके शैक्षिक प्रमाण पत्र जमा कराए गए हैं। शेष एजुकेटर को सोमवार को बुलाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.