छपरा, जनवरी 6 -- गड़खा, एक संवाददाता। रसीदपुर गांव में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय जितेंद्र राय उर्फ गोपी के रूप में हुई है। वह गड़खा थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव निवासी स्व नागेश्वर राय का पुत्र था। युवक की मौत की सूचना मिलते ही गड़खा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन व ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ले जा चुके थे, जिससे जांच में पुलिस को कठिनाई का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों का कहना है कि युवक खेत में पटवन कर घर लौटा था। इस दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। वहीं कुछ लोग मौत को संदिग्ध बता रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम नहीं हो पाने के कारण मौत क...