छपरा, जनवरी 30 -- पुलिस मामले की जांच में जुटी गड़खा, एक संवाददाता। जलाल बसंत गांव में शुक्रवार की शाम दो पट्टीदारों के बीच हुए विवाद के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक 60 वर्षीय राजन प्रसाद गड़खा थाना क्षेत्र के जलाल बसंत गांव निवासी स्वर्गीय कपिल महतो के पुत्र थे। वारदात की सूचना मिलते ही गड़खा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि राजन प्रसाद पहले से हृदय रोग से पीड़ित थे और उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। शुक्रवार को दोनों पट्टीदारों के बीच पहले कहासुनी हुई और कुछ ही देर में बात मारपीट तक पहुंच गई। हालांकि मारपीट को मामूली बताया जा रहा है। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में ...