छपरा, फरवरी 7 -- 13 छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी कमालपुर के पास टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक गड़खा, एक संवाददाता। छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी कमालपुर के बीच शुक्रवार की देर रात खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक ट्रक के केबिन में फंस गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला। बाद में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि चालक के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं।हादसे के कारण कुछ देर तक एनएच पर आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय लोगों का कहना ...