छपरा, जून 10 -- गड़खा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लाढ़पुर गांव में सोमवार की रात हमलावर ने घर की छत पर सो रहे एक व्यक्ति की सिर कूंचकर हत्या कर दी। उसके सिर पर ईंट से कई प्रहार किए जाने के निशान थे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया। मृतक 48 वर्षीय अजय सिंह गड़खा थाना क्षेत्र के लाढ़पुर गांव निवासी सजीवन सिंह का पुत्र था। वह पेशे से टाइल्स मिस्त्री था। मंगलवार की अहले सुबह जब पास में सो रहे अन्य लोगों की नींद खुली तो अजय को खून से लथपथ देखा। इसके बाद वहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हालांकि तब तक अजय सिंह की मौत हो चुकी थी। आनन- फानन में लोगों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस टीम के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने मामले की पड़ताल की। बाद में मुजफ्फरपुर से फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.