छपरा, फरवरी 3 -- गड़खा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भुईगांव में मंगलवार को खेत में खाद का छिड़काव करने के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक 30 वर्षीय देवजीत सिंह गड़खा थाना क्षेत्र के भुईगांव निवासी जगदीश सिंह के पुत्र थे। देवजीत सिंह खेत में खाद डालने गए थे। इस दौरान मोटर का तार जोड़ते समय अचानक करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जब आसपास के किसान खेत की ओर गए तो देवजीत को खेत में गिरा हुआ देखा। लोगों ने तत्काल उनके परिजनों और ग्रामीणों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने पर गड़खा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। बताया जाता है कि देवजीत चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका विवाह पिछले वर्ष ही हुआ था। वे मुंबई में र...