पिथौरागढ़, अप्रैल 17 -- चम्पावत। भिंगराड़ा वन क्षेत्र के गडयूरा गांव में वर और वधू ने पौधरोपण किया। दोनों ने संतान की तरह पौधे का पालन करने का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग ने मुहिम शुरू की है। भिंगराड़ा के गडयूरा में बीते बुधवार को खरही निवासी गिरीश जोशी और गडयूरा निवासी बबीता भट्टा का विवाह हुआ। इसके बाद नव दंपत्ति ने गडयूरा में तेजपात और रीठे के पौधे लगाए। साथ ही पौधों का संरक्षण करने का संकल्प लिया। यहां वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया, वन आरक्षी संतोष सिंह पतियाल और केशव दत्त जोशी मौजद रहे। डीएफओ नवीन पंत ने बताया कि विभाग ने पर्यावरण संरक्षण के लिए मुहिम शुरू की है। जिसके तहत वर और वधू को विवाह के बाद पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.