कोडरमा, मार्च 21 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र धनबाद-गया रेल खंड के बीच परसाबाद स्टेशन के पूर्व गडगी में चल रहे रेलवे के द्वारा अंडर पास निर्माण साइड में रखे लोहा को बीती रात चोरी करने के नियत से टेंपो में आए दो चोर को साइड पर देख रेख कर रहे दो कर्मी ने पकड़ लिया। कर्मी के द्वारा इसकी सूचना एसटी कंस्ट्रक्शन पीएलवी के सुपरवाइजर आनंद शर्मा को दिया। पकड़े गये युवकों की पहचान मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामू निवासी कृष्णा कुमार( पिता स्व. पोखन साव) व पप्पू कुमार (पिता स्व. भुवनेश्वर साव) को कंपनी ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चोरी करने गये दो युवक और उसमें प्रयोग करने वाले एक काले रंग के ऑटो को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने पकड़े गये दोनों लोगों को जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.