गोरखपुर, जनवरी 21 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बदलती जीवनशैली और असंतुलित खान-पान का सीधा असर अब लोगों की हड्डियों और जोड़ों पर दिखाई देने लगा है। संधिवात (गठिया) के रोगियों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है। यह कहना है वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. जीएस तोमर। वह बुधवार को बालापार स्थित महंत दिग्विजय नाथ आयुर्वेद चिकित्सालय आरोग्यधाम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर ओपीडी में मौजूद रहे। डॉ. तोमर ने कहा कि देर रात तक जागना, शारीरिक श्रम की कमी, जंक फूड, अत्यधिक मीठा व तैलीय भोजन तथा मानसिक तनाव संधिवात और अन्य दीर्घकालिक बीमारी के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने मरीजों को केवल औषधि पर निर्भर न रहने की सलाह देते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सा के साथ संतुलित आहार, नियमित योगासन, प्राणायाम एवं दिनचर्या सुधार को अपनाने पर विशेष ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.