पीलीभीत, नवम्बर 15 -- जंगल में हाथियों का मूवमेंट बढ़ने और इनकी निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए अब बाघ मित्रों को भी लगाया है। गज मित्रों की तरह ही बाघ मित्र भी हाथियों से जुड़ी जानकारियां पीटीआर के जिम्मेदारो को देंगे। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों पर नजर रखने और मानीटरिंग के लिए बाघ मित्र को लगाया गया है। पीटीआर में इनकी संख्या 120 है। सर्दी के सीजन में नेपाल की तरफ से आने वाले हाथी बार-बार अलग-अलग क्षेत्र में दिख रहे हैं। ऐसे में हाथियों के उत्पात को रोकने और इनके ऊपर निगरानी के लिए बाघ मित्रो को अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। बाघ मित्र हाथियों को लोकेट करेंगे। पीटीआर में अब तक गज मित्रों पर ही हाथियों के निगरानी की जिम्मेदारी थी। हाथियों की निगरानी के लिए नेपाल बॉर्डर से लेकर पूरे तंत्र को अलर्ट किया गया है। ताकि हाथियों पर नजर रखी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.