बस्ती, फरवरी 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। शासन ने भाजपा नेता गजेन्द्र सिंह और रुधौली के मनोज ठाकुर को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन समिति का सदस्य नामित किया है। प्रमुख सचिव सुभाषचंद्र शर्मा की ओर से निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग को जारी पत्र में कहा कि प्रदेश के प्रत्येक मण्डल मुख्यालय पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र स्थापित है। इसके संचालन समिति क गठन होना है। संचालन समिति का अध्यक्ष मंडल मुख्यालय के डीएम होंगे। इस संचालन समिति में दो आमंत्रित सदस्य को शामिल करने का निर्देश दिया गया था। शासन ने बस्ती मंडल की संचालन समिति में गजेन्द्र सिंह सदस्य भाजपा निवासी पुराना डाकखाना सिविल लाइन बस्ती व मनोज ठाकुर सदस्य भाजपा वार्ड 12 गांधीनगर नगर पंचायत रुधौली को नामित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...