रिषिकेष, दिसम्बर 21 -- गढ़ भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति की बैठक रविवार को ढालवाला में हुई, जिसमें समिति के अध्यक्ष ब्रह्मलीन आसाराम व्यास को श्रद्धांजलि दी गई। गजेंद्र कंडियाल को समिति का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। बैठक का शुभारंभ समिति के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मलीन आसाराम व्यास को श्रद्धांजलि देकर किया गया। उसके बाद सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा समिति के अनेक प्रस्तावों को सर्व सम्मति से विचार विमर्श के साथ पारित किए गए। इसके बाद समिति के उपाध्यक्ष रहे गजेंद्र कंडियाल को सर्वसम्मति से समिति का कार्यकारी अध्यक्ष, कृष्ण कांत व्यास और घनश्याम नौटियाल को उपाध्यक्ष पद बनाया गया। गजेंद्र कंडियाल ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मलीन आसाराम व्यास की भावनाओं के अनुकूल संस्था को आगे बढ़ाने में हमेशा की तरह पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे और...