नैनीताल, अप्रैल 1 -- नैनीताल, संवाददाता। शिक्षाधिकारी गजेंद्र सिंह सौन ने मंगलवार को कुमाऊं मंडल के अपर निदेशक प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी शासकीय कार्य लंबित न रहे और सभी कार्य समयबद्ध रूप से संपन्न हों। अपर निदेशक पद पर अंबादत्त बलोदी के सेवानिवृत्त होने के बाद मंडल के वरिष्ठतम मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर सौन को यह प्रभार सौंपा गया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मंडलीय शिक्षा कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर निदेशक सौन ने पदभार ग्रहण करने के बाद बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी एवं एमबी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.