जहानाबाद, दिसम्बर 2 -- कुर्था, निज संवाददाता। बिहार के शिक्षकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए एक संस्था द बिहार टीचर मंच का निर्माण किया गया है। इसके सफल संचालन के लिए मगध प्रमंडल स्तरीय समिति में अरवल जिले के शिक्षक गजेंद्र कुमार को प्रमण्डलीय सचिव, रीता दयाल को प्रमण्डलीय उपाध्यक्ष और सविता कुमारी को प्रमण्डलीय उप सचिव मनोनीत किया गया है। उक्त शिक्षकों के मनोनयन पर जिले के शिक्षकों ने बधाई दी है तथा कहा है कि शिक्षा में नवाचार को विकसित करने में यह संस्था मिल का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष फरजाना खातून ने सभी को नवाचार के क्षेत्र में किये जा रहे नए प्रयोग को मुकाम देने का संकल्प दिलाया। साथ ही पद की गरिमा के अनुसार काम करने के लिए अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...