बागेश्वर, जनवरी 6 -- कौसानी होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सर्वसम्मति से गजेंद्र मेहरा को अध्यक्ष, हरेंद्र चिलवाल को सचिव बनाया गया है। सभी ने संगठन की मजबूती के साथ क्षेत्र में पर्यटकों की गतिविधि बढ़ाने को लेकर कार्य करने का संकल्प लिया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत फूल-मालाओं से किया गया। कौसानी में मंगलवार को बैठक में संगठन के लिए विनय तिवारी को उपाध्यक्ष, सुमित नेगी को उपसचिव, आरसी चौधरी को कोषाध्यक्ष तथा मनोज अरोड़ा, बलवंत नेगी, मनोज पांडेय एवं बीडी जोशी को संरक्षक चुना गया। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बलवंत नेगी, जिन्होंने लगभग 15 वर्षों तक कौसानी होटल एसोसिएशन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वे जिला पंचायत कौसानी तथा जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का...